Connect with us

उत्तराखण्ड

भाजपा की विजय संकल्प यात्रा पहुँची हल्द्वानी,भव्य स्वागत

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प यात्रा का आज हल्द्वानी में आगमन हुआ। विजय संकल्प यात्रा का काठगोदाम में भव्य स्वागत किया गया। विजय संकल्प यात्रा के काठगोदाम पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने यात्रा के साथ चल रहे केन्द्रीय एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, यात्रा संयोजक, प्रदेश मंत्री पुष्कर सिंह काला का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। यात्रा विश्राम हेतु समापन हल्द्वानी पटेल चौक पर किया गया।

इस दौरान केन्द्रीय एवं रक्षा राज्य मंत्री श्री भट्ट ने अपने उद्वबोधन मेें कहा कि विजय संकल्प यात्रा जिस-जिस मार्ग से निकली वहॉ विजय संकल्प यात्रा का हजारों की संख्या में लोगों ने स्वागत एवं अभिनन्दन किया। जिस प्रकार लोगों ने हजारों की संख्या में पहुचकर यात्रा का स्वागत किया उससे ऐसा प्रतीत होता है कि भारतीय जनता पार्टी पुनः जो लक्ष्य 60 पार का है उससे भी अधिक सीटें प्राप्त कर पुनः प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।

यात्रा संयोजक, प्रदेश मंत्री श्री काला ने अपने उद्वबोधन में कहा कि आज विजय संकल्प यात्रा का आगमन हल्द्वानी में हुआ है। आज से यात्रा का दो दिवसीय विश्राम हल्द्वानी में होगा व 1 जनवरी 2022 से विजय संकल्प यात्रा कालाढुंगी विधानसभा से पुनः अपने मार्ग पर रवाना होगी।

जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने यात्रा का स्वागत करते हुए अपने उद्वबोधन में कहा कि हल्द्वानी आगमन पर हम यात्रा का स्वागत एवं अभिनन्दन करते हैं व आगामी 30 दिसम्बर 2021 को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हल्द्वानी आगमन एम. बी. मैदान हल्द्वानी में होगा। उनके आगमन से पूर्व हल्द्वानी शहर में उनके स्वागत की तैयारियां तीव्र गति से चल रही हैं। हजारों की संख्या में विशाल जनसभा स्थल पर लोग पहुचेंगे।

विजय संकल्प यात्रा के स्वागत में यात्रा मीडिया संयोजक प्रकाश रावत आवास एवं भोजन व्यवस्था प्रमुख भुवन जोशी, डा0 जोगेन्द्र पाल रौतेला, रेनु अधिकारी, अजय राजौर, संजय दुम्का, विनित पाण्डे, जगमोहन ऐठानी, प्रकाश आर्या,संजय दुम्का आदि लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News