Connect with us

उत्तराखण्ड

मलबे में दबे व्यक्ति का शव बरामद, यातायात बहाल

कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर पहाड़ से मलबा गिरने से हुए हादसे में लापता व्यक्ति की तलाश के लिए एसडीआरएफ को टीम ने रविवार को भी लगातार सर्च अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने मलबे से व्यक्ति का शव बरामद कर लिया है।साथ ही मलबा हटाकर यातायात सुचारू कर दिया गया है।ज्ञात हो कि कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर शनिवार को बारिश के बाद पहाड़ से मलबा गिरने से कोटद्वार से पौड़ी जा रहा मैक्स वाहन मलबे में दब गया था। इस दौरान चालक एवं तीन यात्रियों को चोटें आईं थीं। वाहन में चालक समेत नौ लोग सवार थे। जिसमें से एक व्यक्ति लापता था। जितना मलबा हाईवे पर उससे ज्यादा खाई में गिराएसडीआरएफ टीम के प्रभारी गबर सिंह नेगी ने बताया कि जितना मलबा हाईवे पर पड़ा है, उससे ज्यादा मलबा खाई में गिरा है। मैक्स वाहन कहीं दिखाई नहीं दिया।

यह भी पढ़ें -  पोखड़ा में सतपाल महाराज का बड़ा ऐलान, 40 गांवों की पेयजल समस्या होगी दूर

More in उत्तराखण्ड

Trending News