Connect with us

उत्तराखण्ड

ब्रेक फेल बस ने ली दो युवकों की जान, रामनगर-रानीखेत हाईवे पर भीषण हादसा

पर्वत प्रेरणा ब्यूरो

रामनगर। नैनीताल जनपद के रामनगर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। हादसा रामनगर-रानीखेत राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-309) पर धनगढ़ी नाले के पास गर्जिया से आगे हुआ, जहां एक प्राइवेट बस के ब्रेक फेल हो जाने से सड़क किनारे खड़े बाइक सवारों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक सवार नाले को पार करने के लिए रुके हुए थे। तभी तेज रफ्तार बस उन पर चढ़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बस में सवार कुछ यात्रियों को भी मामूली चोटें आई हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस का कहना है कि हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के ब्रेक फेल होना इसकी वजह माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  दिल्ली में CJP पर पुलिस का एक्शन, दीपके समेत कई नेताओं को फ्लाइट से ही हिरासत में लिया
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News