Connect with us

उत्तराखण्ड

योग कार्यक्रम में जाने के दौरान कैबिनेट मंत्री का वहान हुआ दुर्घटनाग्रस्त

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी योग कार्यक्रम में जा रहे थे तभी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कैबिनेट मंत्री सुरक्षित है। जानकारी के अनुसार अज्ञात वाहन को बचाने के लिए इमरजेंसी ब्रेक के चलते हुए यह हादसा हो गया। पुलिस स्कॉट की गाड़ी आपस में टकरा गई। कैबिनेट मंत्री घटना के बाद उपचार के लिए दून अस्पताल पहुंचे।डॉक्टर्स ने जांच के बाद बताया की मंत्री को घटना में कोई चोट नहीं है।।कैबिनेट मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी मनोज जोशी ने बताया कि बहल चौक पर अज्ञात वाहन के आगे आने से यह दुर्घटना हुई और वाहन को बचाने के लिए लगाए गए इमरजेंसी ब्रेक के चलते यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि मंत्री पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। हालाकि चिकित्सकों द्वारा मंत्री की गर्दन का एक्सरे करवाया गया, सभी प्रकार की जाँच ठीक होने के बाद उन्हें चिकित्सकों द्वारा उनकी सामान्य जाँच के बाद घर भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  रेखा को हरदा का करारा जवाब, मेरे पास 210 करोड़ ही नहीं, और भी कई जानकारियां

More in उत्तराखण्ड

Trending News