Connect with us

कुमाऊँ

रूसीबैंड के पास कार गिरी, चार घायल

नैनीताल। हल्द्वानी रोड रूसीबैंड बाइपास के समीप आज फिर से एक पर्यटकों की कार खाई में गिर गई। यहां अकसर दुर्घटनाएं होती आ रही है। यहां कार गिरने की यह दूसरी घटना है। कुछ दिन पहले भी यहाँ हल्द्वानी की ओर लौटते समय सैलानी की कार गिर गई थी, जिसमें दोनों पति पत्नी की मौत हो गई थी। आज हुए हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए।

जिला मुख्यालय से लगभग 7 मिलीमीटर दूरी पर रूसी बाइपास के समीप नैनीताल से हल्द्वानी को लौट रही सैलानियों की कार करीब 150 फिट गहरी खाई में गिर गई। कार में चार लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही तल्लीताल थाना पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने मौके पर पहुँचकर घायलों को बाहर निकाला। थाना प्रभारी विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस ने चारों घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल भिजवाया।बताया जा रहा है कि घायलों को गम्भीर चोटें आयी है। कार सवार दिल्ली निवासी हैं। बताया जा रहा है कि दुर्घटना बस को ओवरटेक करने के दौरान हुई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

More in कुमाऊँ

Trending News