Connect with us

उत्तराखण्ड

पीथौरागढ़ के पनार- गंगोलीहाट सड़क पर पलटी कार, एक युवक की मौत

पीथौरागढ़ के पनार- गंगोलीहाट सड़क पर टिम्टा के समीप सड़क हादसा हो गया। जहां एक स्विफ्ट डिजायर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान एक युवक की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, देवेंद्र सिंह(24)निवासी निगल्टी अपनी बहन को छोड़ने के लिए रस्यूडा जा रहे थे।तभी टिम्टा के समीप ब्रेक नहीं लगने से गाड़ी पहाड़ी से टकराकर सड़क पर ही पलट गई। इस दौरान देवेंद्र गाड़ी के नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने उन्हें कार के नीचे से निकल और जिला अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई।गंगोलीहाट के थाना प्रभारी हीरा सिंह डांगी ने बताया कार में सवार मृतका की बहन पुष्पा देवी और चार साल का बेटा वीरा घायल हो गए। सभी का जिला अस्पताल में उपचार किया गया। ईएमओ डॉ.अभिषेक पाठक ने बताया दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है। दुर्घटना में युवक की मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  रामनगर मेंअतिक्रमण के खिलाफ सबसे बड़ा एक्शन : तड़के 5 बजे से 525 पुलिसकर्मियों के पहरे में ध्वस्तीकरण शुरू

More in उत्तराखण्ड

Trending News