Connect with us

उत्तराखण्ड

कार सवार ने पर्यटकों को मारी जोरदार टक्कर, एक घायल

रिपोर्टर- भुवन सिंह ठठोला

नैनीताल। तल्लीताल में एक कार सवार ने राह चलते पर्यटकों को जोरदार टक्कर मार दी जिसके एक पर्यटक बुरी तरह से घायल हो गया। तल्लीताल पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल निजी वाहन से उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल पहुचाया । जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद एक पर्यटक को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार नगर के तल्लीताल क्षेत्र में कार चालक सीतापुर निवासी अर्पण दीक्षित पुत्र रविशंकर दीक्षित अपने 3 अन्य दोस्त कुशीनगर यूपी निवासी दयानंद, कानपूर निवासी ऋषभ कुमार व जौनपुर निवासी सरवेज पटेल के साथ कैंची मंदिर से दर्शन कर अपनी कार संख्या एचआर 26 एफडी 4787 टाटा नक्सोन में तल्लीताल डाँठ पहुचे जहा पर होटल रूम ढूढ़ते हुए वह हल्द्वानी रोड की नेशनल होटल की तरफ होटल रूम ढूंढने के लिए पहुचे इस बीच अनियंत्रित होकर उनकी कार का ब्रेक फेल हो गया काफी प्रयास के बाद भी कार का ब्रेक नही लग पाया जिस से सामने से पैदल चल रहे पर्यटको से कार की जोरदार टक्कर हो गई।

इस बीच पैदल चल रहे पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए। कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोके पर ही आलम विहार गुणगांव निवासी साहिल रिजबी 26 पुत्र मो.फारूक का पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया जिसके बाद मौके पर लोगो की अफरा तफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुचे चीता पुलिस हेड कांस्टेबल शिवराज राणा ने तत्काल ही निजी वाहनों से सभी घायलों को उपचार के लिए बीड़ी पांडे अस्पताल भेजा जहा पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल साहिल रिजबी को हायर सेंटर एम्स रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  श्रमिक पंजीकरण शिविर में पहुंचे सतपाल महाराज, मौके पर सुनीं जनसमस्याएं

एसओ रोहितश सिंह सागर ने बताया कि टक्कर के दौरान आरके पुरम दिल्ली निवासी रोहन पुत्र विनोद, दिल्ली किसनगढ़ निवासी लखन पुत्र राजू को भी उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल भेजा जहा पर सभी को उपचार दिया जा रहा हैं वही कार में सवार के दस्तावेजो कि जांच की गई जो सही पाए गए साथ ही ही किसी भी युवको ने अल्कोहल का सेवन नहीं किया था। फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है साथ ही आगे की कार्वाही अभी जारी है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News