Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

उत्तराखण्ड

सड़क हादसा-शादी से लौट रहे बाइक सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत,एक घायल

बाजपुर। शादी से घर लौट रहे चनकपुर बन्नाखेड़ा मार्ग में भीषण सड़क दुर्घटना हो गया। हादसे में बाइक सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। इस दुर्घटना में मां के गोद में बैठा ढाई साल का बच्चे की जान बच गई।
पुलिस ने बताया की शुक्रवार देर सायं स्थानीय निवासी बलविंदर सिंह, ग्राम माहेली जंगल में अपने एक परिजन की शादी में शामिल होने गया था। वैवाहिक समारोह में शामिल होने के बाद वह बाइक से अपनी मां कौशल्या देवी पत्नी रंजीत सिंह, पत्नी जसवंत कौर व पुत्र के साथ बाइक से घर लौट रहा था। तीव्र गति से घर जा रहा बाइक सवार अचानक असंतुलित हो गया और बाइक को सम्भाल नहीं पाया। जिस कारण बाइक सड़क पर गिर गयी और घिसटती हुयी निकटवर्ती खाई में जा गिरी। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार दोनों महिलाओं को दुर्घटना में हैड इंजरी हुई है और दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि बाइक सवार युवक भी गम्भीर रुप से घायल हो गया।

इस दुर्घटना में बाईक पर बीच में बैठा बलविंदर का ढाई वर्ष का पुत्र चोटिल हो गया है। वह किसी भी अनहोनी से बाल बाल बच गया। पुलिस ने बताया कि आसपास के लोगों ने दुर्घटना के बाद घायलों की मदद की और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि पंचनामा भर कर शव को पीएम के लिये भेजा जायेगा।

Ad Ad
यह भी पढ़ें -  नगर पंचायत बनबसा एवं पशु चिकित्सालय ने चलाया संयुक्त अभियान,10 आवारा पशुओं को पकड़कर भेजा गौसदन

More in उत्तराखण्ड

Trending News