Connect with us

उत्तराखण्ड

ऑल इंडिया फेयर प्राइस डीलर्स फैडरेशन का समारोह सम्पन्न

प्रेम सिंह दानू

बिंदुखत्ता। चेतन ज्योति सदन में ऑल इंडिया फेयर प्राइस डीलर्स फैडरेशन का समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर हरिद्वार पहुंचे फैडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री विशंभर बासु का फूल-मालाओं व शाल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया गया।
समारोह में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से फैडरेशन के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष रेवाधर बृजवासी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल ककड़, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हरिश पंत, प्रदेश महामंत्री दिनेश शर्मा, जिला अध्यक्ष हरिद्वार, नैनीताल जिला अध्यक्ष राम सिंह पपोला हल्दुचौड़ से दिनेश जोशी, बिंदुखत्ता से भगवान सिंह कन्याल एवं वीरेंद्र सिंह कोरंगा मौजूद रहे।
प्रदेश अध्यक्ष रेवाधर बृजवासी ने समारोह को संबोधित करते हुए सभी जिलों से आए पदाधिकारियों व सदस्यों का स्वागत किया और राष्ट्रीय महामंत्री को डीलरों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रहे पलायन के कारण राशन कार्डधारकों की संख्या घट रही है, जिससे फेयर प्राइस डीलरों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। ऐसे में सभी डीलरों के लिए निश्चित मानदेय तय किया जाना आवश्यक है। इस मांग को लेकर संगठन द्वारा धरना-प्रदर्शन भी किया गया है तथा प्रतिमाह मानदेय भुगतान सुनिश्चित करने हेतु ज्ञापन सौंपा गया है।
राष्ट्रीय महामंत्री विशंभर बासु ने डीलरों को आश्वासन दिया कि फैडरेशन की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्रीय खाद्य विभाग से बातचीत कर शीघ्र सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हरिश पंत ने किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हेमकुंड साहिब यात्रा ने बनाया रिकॉर्ड, 3.84 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News