Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया विशाल जनसभा को संबोधित

बनबसा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार बनबसा पहुँचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बनबसा स्टेडियम में मुख्यमंत्री के आगमन पर चंपावत विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी,कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, आई.जी.अजय रौतेला,डी.आईजी नीलेश आनंद भरणे,जिलाधिकारी विनीत तोमर,एस.पी.देवेन्द्र पींचा समेत तमाम अधिकारी गण एवं भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ देकर सी.एम.धामी का भव्य स्वागत किया।

सूबे का दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की। मंच पर उपस्थित मुख्यमंत्री का पार्टी के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। बालिकाओं एवं सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा छलिया नृत्य की प्रस्तुति एवं स्वागत गीत से मुख्यमंत्री धामी का स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनता को अपने संबोधन में कहा कि मां पूर्णागिरि का उन पर बहुत बड़ा आशीर्वाद है कि मुख्यमंत्री बनने पर सर्वप्रथम मां पूर्णागिरी की पावन भूमि पर पानी का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जो भरोसा जनमानस ने उन पर एवं भारतीय जनता पार्टी पर जताया है वह उस पर सदैव खरा उतरेंगे। साथ ही जानता की भावनाओं को समझते हुए कल्याणकारी कदम उठाए जाएंगे। सरकार जन जन तक पहुंचकर उनके विकास को लेकर संकल्पित है।

सी.एम.पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन में आगे बढ़ रहा है। इसी मार्गदर्शन में उत्तराखंड का भी विकास किया जाएगा। साथ ही यह भी कहा कि टनकपुर से सितारगंज तक फॉर लेन सड़क का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। पर्वतमाला योजना के तहत राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों को रोपवे सुविधा से भी जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही पर्यावरण मित्रों को एक दिन का मानदेय 500 रुपए दिया जाएगा। उन्होंने कहा की नए बजट में उनका तीन सिलेंडर देने का वादा है जो पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा की हमारा प्यारा राज्य उत्तराखंड देव भूमि है,यहां से सैनिक बनने की चाह युवाओं के दिल मे बसी हुई है।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी ने सबका साथ सबका विकास के मंत्र को साथ लेकर चलते हुए एवं सभी को जनता को समान मानते हुए राज्य में समान नागरिकता कानून भी जल्द ही लागू किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार दृढ़ संकल्पित है। कहा की 2025 तक उत्तराखंड को श्रेष्ठ राज्य बनाया जाएगा। उत्तराखंड की देश दुनिया में अलग ही पहचान बनेगी। इसके लिए वें दृढ़ संकल्पित हैं।

यह भी पढ़ें -  पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के रहस्य का किया पर्दाफाश, पांच बाइको साथ आरोपी गिरफ्तार

बनबसा स्टेडियम को खेल विभाग के अंतर्गत किया जाएगा जिससे इसका विकास हो सके एवं खेलों में रुचि रखने वाले जनपद के युवाओं को मौका मिलेगा।

संवाददाता:- गौरव शर्मा टनकपुर

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News