Connect with us

उत्तराखण्ड

आज बंद रहेंगें प्रदेश सरकार के कार्यालय! आदेश जारी

नैनीताल : पूरन चंद्र शर्मा, अविभाजित राज्य उत्तर प्रदेश में पूर्व मंत्री, पर्वतीय विकास विभाग के निधन पर की जाने वाली कार्यवाही के सम्बन्ध में।

उपर्युक्त विषयक अवगत कराना है कि पूरन चंद्र शर्मा, अविभाजित राज्य उत्तर प्रदेश में पूर्व मंत्री, पर्वतीय विकास विभाग का आकस्मिक निधन हो गया है।

2- इस सम्बन्ध में मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि राज्य सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि निम्नलिखित दिशा-निर्देशों का अनुपालन किया जाए-

(i) दिनांक 27.09.2023 को जिस जिले में अन्त्येष्टि होगी, उस दिन वहां प्रदेश सरकार के कार्यालय बन्द रहेंगे। चूंकि शर्मा की अन्त्येष्टि जनपद नैनीताल में की जा रही है, अतः जनपद नैनीताल में प्रदेश सरकार के कार्यालय बन्द रहेंगें।

(ii) यदि अन्त्येष्टि संस्कार उत्तराखण्ड राज्य में होता है तो पुलिस सम्मान के साथ होगा। कृपया उपरोक्तानुसार समुचित कार्यवाही करने का कष्ट करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  आज से बंद हो जाएगी जनरथ सेवा, बीएस-4 बसों के प्रवेश पर लगी रोक

More in उत्तराखण्ड

Trending News