Connect with us

उत्तराखण्ड

पत्नी बच्चों संग मसूरी रोड में ट्रैकिंग करते नजर आए सीएम धामी, खूबसूरत वादियों का किया दीदार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हमेशा अलग अलग अंदाज में नजर आए। वहीं रविवार को भी उनके अंदाज की खूब चर्चा हुई। सीएम सुबह पत्नी और बच्चों के साथ मसूरी रोड पर ट्रेकिंग के लिए निकले। इस दौरान लोग उन्हें देखकर हैरान रह गए।सीएम धामी शहंशाही आश्रम से पैदल ओल्ड राजपुर रोड होते हुए झड़ीपानी (मसूरी) पहुंचे। यहां उन्होंने चाय की चुस्की के साथ खूबसूरत वादियों का भी दीदार किया। साथ में रूट पर दिखने वाली समस्याओं को लेकर भी अधिकारियों से बात की।सीएम ने कहा कि यह ट्रेक न केवल साहसिक गतिविधियों का हिस्सा है, बल्कि इस यात्रा के दौरान प्रकृति की अद्भुत सुंदरता, शुद्ध हवा और शांत वातावरण का भी अनुभव होता है।उत्तराखंड में इस तरह के अनेक ट्रेक विशेष आकर्षण का केंद्र हैं। शीतकालीन यात्रा के दौरान भी राज्य में आने वाले पर्यटक व स्थानीय लोग भी ट्रेकिंग का आनंद ले सकते हैं। शीतकाल में बर्फ से ढके पहाड़, शीतल व शुद्ध हवा और मनमोहक दृश्य उत्तराखंड के प्राकृतिक सौंदर्य को और भी अद्वितीय बना देते हैं। साहसिक गतिविधियों के लिए भी उत्तराखंड आदर्श स्थल है, अब केवल ग्रीष्मकाल ही नहीं बल्कि शीतकाल में भी उत्तराखण्ड आपके स्वागत के लिए तैयार है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  साहू की गिरफ्तारी के बाद पूर्व सांसद टम्टा के मंत्री रेखा पर गंभीर सवाल, सरकार और कांग्रेस को भी घेरा

More in उत्तराखण्ड

Trending News