Connect with us

उत्तराखण्ड

84 वर्षीय समाज सेविका सुनीता के निधन पर व्यक्त किया शोक

रिपोर्ट – विनोद पाल

टनकपुर। नगर क्षेत्र वार्ड नंबर 1 निवासी समाजसेवीका और धर्मनिष्ठ महिला सुनीता रानी कोहली का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह स्वर्गीयश्री यशपाल कोहली की पत्नी तथा नगर क्षेत्र के भारत वस्त्र भंडार के मालिक वरिष्ठ व्यवसायी राजेंद्र कोहली, कपिल कोहली की मां थी। बताया गया कि यह पिछले 3 महीने से स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से जूझ रही थी ।

शनिवार को दोपहर 1:30 बजे इनका निधन हुआ। इनके निधन पर नगर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया और प्रभु से उनकी आत्म शांति की कामना की। इनके निधन पर पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल चौधरी वार्ड सभासद हसीब अहमद, व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, गिरीश वर्मा, संजय पांडे, नवीन कोहली, हरीश कोहली, सहित तमाम लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया गया।

Ad
यह भी पढ़ें -  NEET Re-Exam 2026 आज: उत्तराखंड में 21 हजार अभ्यर्थी देंगे पुनर्परीक्षा, दून में धारा 163 लागू
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News