Connect with us

कुमाऊँ

निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, सैकडों मरीजों की जाॅच

भीमताल नगर व आसपास के दूर दराज क्षेत्रों में लोगों को चिकित्सा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए जगदंबा मेडिकल स्टोर एंड हेल्थ केयर सेंटर द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

ब्लॉक प्रमुख धारी की आशा रानी की अध्यक्षता में एक दिवसीय निशुल्क ,चिकित्सा शिविर में लगभग 250 स्वास्थ्य परीक्षण व जांचें की गई, धारी रामगढ़,नथुआखान,पदमपुरी, धारी, मुक्तेश्वर, पहाड़पानी, पांडे गांव सलडी नोकुचियाताल, मेहरागांव, भवाली से आए 45 लोगों को त्वचा संबंधी समस्याएं 55 बच्चों से संबंधित 125 के करीब हड्डी रोग से पीड़ित लोगों ने अपना परीक्षण करवाया।

शिविर के आयोजक वरिष्ठ समाजसेवी केशव दत्त कांडपाल ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं के अभाव में उनका प्रयास होगा कि समय-समय पर वरिष्ठ चिकित्सकों को इन इलाकों में लाकर दूरदराज के इलाकों में रहने वाले ग्रामीण लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता व परीक्षण निशुल्क कर इनको एक बड़ी राहत देना है। शिविर में डॉक्टर दुष्यंत कुमार,डॉ राकेश जौहरी, डॉक्टर ओम प्रकाश, हरगोविंद, उमेश चंद्र पांडे, प्रांजल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News