Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में कांग्रेस का उपवास

टनकपुर। कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता ने एक घंटे तक उपवास कर पार्टी कार्यालय टनकपुर में प्रदर्शन किया।

श्री खर्कवाल ने कहा कि इस समय प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह अपंग हो चुकी है जनता परेशान है लोग असमय काल के ग्रास में समा रहे हैं। और गूंगी बहरी सरकार के कानो में जू नही रेंग रही है।
उपवास कार्यक्रम में विजय वर्मा नगर पालिका अध्यक्ष चम्पावत, अनिल चौधरी पिंकी कांग्रेस नगर अध्यक्ष टनकपुर, जितेंद्र सिंह जीतू पूर्व प्रधान नायकगोठ, एडवोकेट श्याम सिंह कार्की ,विपिन जोशी पूर्व प्रधान तामली, देवेंद्र सिंह,जगत सिंह महर पूर्व प्रधान ,विनोद बड़ेला विधानसभा अध्यक्ष यूथ , नीरज मिश्रा, सूरज बोहरा, संजय अग्रवाल, मनोहर नेगी ,धीरज नेगी, विमल पांडेय ,राजेश जोशी, नाथ सिंह नेगी,भगवान सिंह नेगी, आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संवाददाता:- गौरव शर्मा टनकपुर

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  चुनावी शोर,जलते जंगल चहुंओर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News