Connect with us

उत्तराखण्ड

घर-घर बार योजना के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, किया पुतला दहन

नई शराब नीति क लेकर कांग्रेस सरकार पर लागातार हमले बोल रही है। महानगर महिला कांग्रेस अब नई शराब नीति को लेकर खुलकर सामने आ चुकी है। देहरादून में महिला कांग्रेस ने सड़कों पर उतरकर घर-घर बार योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

नई शराब नीति को लेकर सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस
भाजपा सरकार की नई शराब नीति को लेकर महानगर महिला कांग्रेस खुलकर सामने आ चुकी है। महिला कांग्रेस ने सड़कों पर उतर कर इसका विरोध किया। महानगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष उर्मिला थापा ने आज भाजपा सरकार का पुतला दहन करते हुए बताया कि नई शराब नीति के तहत घर में ही बार खोलने का लाइसेंस दिया जा रहा है।

कांग्रेस पार्टी भाजपा की इस नीति को नहीं करेगी बर्दाश्त
भाजपा सरकार में जहां प्रदेश में महिला अपराधों में वृद्धि देखने को मिलेगी। तो वहीं उन्होंने कहा कि गृह क्लेश का सामना भी महिलाओं को करना पड़ेगा। कांग्रेस पार्टी भाजपा की इस नीति को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उर्मिला थापा का कहना है कि ₹12,000 फीस देकर बार का लाइसेंस खोलने की अनुमति मिल जाएगी।

नई शराब नीति से घरों में बढ़ेंगे कलेश
महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ने कहा कि इस नीति से लोगों के घरों में ग्रह कलेश बढ़ने के साथ-साथ तनाव का माहौल भी बनेगा। इसके साथ ही उन्होंने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार उत्तराखंड में युवाओं को रोजगार देने में नाकाम साबित हुई है। वहीं अब घर-घर में शराब नीति को प्रदेश सरकार लागू करना चाहती है। कांग्रेस पार्टी शराब नीति को कतई बर्दाश्त नहीं करगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  दो व्यक्तियों को नाजायज चाकुओं के साथ किया गिरफ्तार

More in उत्तराखण्ड

Trending News