Connect with us

उत्तराखण्ड

कांग्रेस कार्यकारिणी होगी लिमिटेड-करन माहरा

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर बयान दिया है। करण माहरा ने साफ किया है कि इस बार कार्यकारिणी लिमिटेड होगी। करण माहरा ने कहा पहले कार्यकारिणी में 600 लोग हुआ करते थे, इस बार प्रदेश कार्यकारिणी पहले की तरह जंबो आकार वाली नहीं होगी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कार्यकारिणी की पहली सूची नवरात्रि के समय आ जाएगी। उन्होंने बताया संगठन के चुनाव की लिस्ट आने के बाद कांग्रेस कमेटी की पूरी टीम बनेगी। उसकी पहली सूची सितंबर में जारी कर दी जाएगी। करन माहरा ने साफ किया कि कार्यकारिणी जम्बो आकार की ना होकर सूक्ष्म होगी।इसमें सबको कुछ ना कुछ जिम्मेदारियां दी जाएगी।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने बताया इस पर विरोध होना भी स्वाभाविक है। कुछ कार्यकर्ता अपनी नाराजगी भी व्यक्त करेंगे। कमजोर जड़ वाले लोग टूटकर पार्टी से भी दूर जाएंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा वे चाहते हैं कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

बता दें कांग्रेस की कार्यकारिणी की पहली सूची सितंबर में जारी कर दी जाएगी। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकारिणी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि इस बार प्रदेश कार्यकारिणी में लिमिटेड लोगों को ही जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड : 25 अप्रैल को महेंद्र भट्ट लेंगे राज्यसभा सदस्य की शपथ, 15 फरवरी को किया था नामांकन दाखिल
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News