Connect with us

उत्तराखण्ड

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने से आक्रोशित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में दिया धरना

रिपोर्ट – बलवन्त सिंह रावत

रानीखेत। लोकतंत्र का गला घोंटने पर आमादा है मोदी सरकार। राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मोदी सरकार के खिलाफ गांधी चौक रानीखेत में एक दिन का किया उपवास। धरना प्रदर्शन में नगर के अलावा आस -पास के कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने मोदी सरकार पर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया। करन माहरा ने कहा कि राहुल गांधी की अयोग्य घोषित करने का मतलब लोकतंत्र को चोट पहुंचाना है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए पूरे प्रदेश में शांति पूर्ण सत्याग्रह किया‌ जाएगा।

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करना एक सुनियोजित षड्यंत्र का हिस्सा है ताकी सच की आवाज को दबाया जा सके। सच तो यह‌ है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से मोदी सरकार घबराई हुई और सदस्यता रद्द करने का निर्णय घबराहट में उठाया गया एक कदम है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  रंग में भंग: सड़क हादसा तीन ने गवाई जान,चार घायल

More in उत्तराखण्ड

Trending News