Connect with us

Uncategorized

बिना बताए घर से लापता हुई बेटी, गुमशुदगी दर्ज

मीनाक्षी

हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी बिना बताए घर से लापता हो गई। अब पिता की तहरीर के बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर नाबालिग को खोजना शुरू कर दिया है। वार्ड-13 राजपुरा निवासी पिता ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 16 साल की बेटी जो कि दसवीं की छात्रा है. एकाएक घर से लापता हो गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर ढूंढखोज शुरू कर दी है। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि मामले की जाच पड़ताल की जा रही है। शीघ्र नाबालिग को बरामद कर लिया जाएगा

यह भी पढ़ें -  किसान महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेने को प्रतिनिधिमंडल जालंधर रवाना

More in Uncategorized

Trending News