Connect with us

उत्तराखण्ड

सड़क दुर्घटना में डिप्टी रेंजर की मौत

लालकुआं।यहां हल्दूचौड़ क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में डिप्टी रेंजर की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार डिप्टी रेंजर होमेन्द्र मिश्रा हल्द्वानी डिवीजन के छकाता रेंज में तैनात थे और वह हल्दूचौड़ स्थित अपने घर पर आए हुए थे।यहां इंडियन ऑयल चौराहे पर लिंक रोड से वह नेशनल हाईवे की तरफ अपनी मोटरसाइकिल से पहुंचे थे कि अचानक लालकुआं से हल्द्वानी की ओर जा रही एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ कर दी है जबकि कार को हल्दूचौड़ पुलिस चौकी पहुंचाया गया हैं

यह भी पढ़ें -  पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास के अधूरे सपने हुए साकार
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News