Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां खाई में गिरा डम्पर,एक की मौत,1 घायल

उत्तरकाशी। गंगोत्री हाईवे पर रमोला गांव के पास एक डम्पर खाई में गिर गया। जानकारी के मुताबिक यह हादसा गत देर रात को हुआ। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया है।घायल को 108 सेवा के जरिए सीएचसी चिन्यालीसौड़ में भर्ती कराया गया है। हादसा बुधवार रात लगभग 11 बजे हुआ। हादसे में बबलू पुत्र मन बहादुर, उम्र 19 वर्ष, मूल निवासी नेपाल, हाल निवास चिन्यालीसौड़ की मौत हो गई और पंकज, निवासी पुरोला घायल हो गया है। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी चिन्यालीसौड़ से जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी रेफर कर दिया गया है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News