Connect with us

कुमाऊँ

जिले में मची होली की धूम

अल्मोड़ा। जनपद में होली की धूम मची हुइ है। यहां जगह-जगह होली के कार्यक्रम आयोजित कर नाच-गाना चल रहा है। मंगलवार को दिनभर जिला मुख्यालय पर होली की खासी धूम देखने को मिली। होल्यारों ने अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर गीत गाए और होली का लुत्फ उठाया।

इस दौरान कुमाऊंनी भाषा में होली के गीत गाकर कलाकारों ने समां बांध दिया। इसी क्रम में विहान सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान द्वारा टेरेस थिएटर धारानौला में खड़ी होली का आयोजन किया गया। इस दौरान खासी संख्या में लोग पहुंचे और होली कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। कलाकारों ने एक से बड़कर एक प्रस्तुती देकर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में नवीन बिष्ट, देवेंद्र भट्ट, ममता वाणी, अमित बुधोड़ी, सुनील तिवारी, निशा बिष्ट, चन्द्रशेखर आर्या, सूरज वाणी, कमल जोशी, दीपक पाण्डेय, हर्ष वर्धन पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  जमीन पर खाद डालने को लेकर खूनी संघर्ष, महिला के सिर पर फावड़े से किया जानलेवा हमला
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News