Connect with us

उत्तराखण्ड

अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी कार,मौत

सड़क दुर्घटना को लेकर एक खबर हरिद्वार जिले से सामने आ रही है यहां पर मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की हरिद्वार के कनखल में एक कार अनियंत्रित होकर छोटीनहर में गिर गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि साथी घायल हुआ है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।जानकारी के अनुसार, हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में यात्रियों की एक कार गंगनहर से निकलने वाली छोटी नहर में गिर गई, जिसमें कार चला रहे युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेश, निवासी पानीपत, हरियाणा के रूप में हुई है। वहीं कार सवार दूसरे व्यक्ति की पहचान रविंद्र के रूप में हुई है। घायल रविंद्र को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News