Connect with us

कुमाऊँ

भारी बारिश के चलते उफान पर आए नाले,देखे वीडियो

हल्द्वानी। जिले में लगातार हुई बारिश के चलते हल्द्वानी के चोरगलिया सूर्या नाला औऱ शेरनाला में जलस्तर बढ़ गया है।जिसकी वजह से ये नाले उफान पर है । बता दे गत वर्षो में बारिश के दिनों में इन नालो से कई घटनाये सामने आई, जिनमें इन नालों को पार करते समय कई लोग अपने वाहनों के साथ ही बह गए।और इस साल भी यही हाल इस बरसात में सामने आने लगे हैं, सूर्या नाले के तेज बहाव में आज एक बाइक सवार बह गया लेकिन पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बहते बाइक सवार को बचा लिया, एसपी सिटी के मुताबिक जिन नालो पर सामान्य आवाजाही रहती है वहां पुलिस को कडी नज़र रखने के निर्देश दिये गए हैं, साथ ही जिले के सभी नदी नालों पर पुलिस टीम नजर रख रही है और उस इलाके में लोगों से ना जाने की अपील की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in कुमाऊँ

Trending News