Connect with us

उत्तराखण्ड

अज्ञात कारणों के चलते बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ने पिया जहर,मौत

अल्मोड़ा। एसएसजे कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, छात्रा की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वह घर से ही रोजाना कॉलेज आती-जाती थी।उलगुर लोहाली भवाली निवासी गीता नेगी एसएसजे कैंपस अल्मोड़ा में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। वह घर से ही कॉलेज अप-डाउन करती थी। हालांकि दीवाली की छुट्टी के बाद वह घर पर ही थी। परिजनों के अनुसार गीता कुछ समय से देवी-देवताओं के चक्कर के कारण परेशान चल रही थी।पूजा पाठ के साथ ही उसका इलाज भी चल रहा था। गत देर शाम गीता ने अज्ञात कारणों के चलते जहर गटक लिया। हालत बिगड़ने पर स्वजन उसे हल्द्वानी अस्पताल लाएं। जहां उसकी मौत हो गई। मेडिकल पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल आर्या ने बताया शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

More in उत्तराखण्ड

Trending News