Connect with us

कुमाऊँ

डंपर ने कुचला बाइक सवार महिला को, मौत

अल्मोड़ा। यहां धारानौला मार्ग में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में अपने बेटे के साथ बाइक में बैठी महिला सड़क पर गिर पड़ी। डंपर चालक उसे कुचलते हुए वाहन भगा ले गया। आसपास के लोगों के सहयोग से महिला व उसके बेटे को घायल अवस्था में ​जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार करबला—धारानौला मार्ग में गोल मार्केट के पास एक बाइक में डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में अपने बेटे के साथ बाइक में बैठी पूनम देवी 50 साल पत्नी सुनील व उसका पुत्र अश्विनी कुमार 24 साल दोनों सड़क पर गिर गये। इसके बाद डंपर चालक महिला को डंपर के टायर के नीचे कुचलते हुए मौके से वाहन भगा ले गया। घायल महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More in कुमाऊँ

Trending News