Connect with us

उत्तराखण्ड

ओवरटेक के दौरान केमू बस ने पार्यकों की कार को मारी टक्कर, कमिश्नर ने संभागीय परिवहन विभाग को बस सीज करने के दिए निर्देश

ओवरटेक कर रही केमू बस ने पर्यटकों की कार को टक्कर मार दी। यह हादसा भवाली ज्योलिकोट मार्ग पर हुआ है। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत वहां से गुजर रहे थे हादसा होने पर वहीं रुक गए और बस के दस्तावेज जांचे तो बस चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस ही नहीं मिला जिस पर कुमाऊं आयुक्त ने बस को तत्काल सीज करने के निर्देश परिवहन विभाग दिए।मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के पर्यटक कैंची धाम से दर्शन करके हल्द्वानी की तरफ जा रहे थे। पर्यटकों की कार भवाली -ज्योलीकोट मार्ग पर खूपी गांव में पहुंची ही थी कि तभी अल्मोड़ा से आ रही बस ने पीछे से कार में टक्कर मार दी। इस दौरान कार में सवार लोगों की सांसें कुछ पल के लिए थम गई। वही इस दौरान सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। बस चालक व कार चालक एक दूसरे की गलती बताते हुए झगड़ने लगे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने अपनी गाड़ी रुकवा कर मामले की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने बस चालक से वाहन के दस्तावेज व ड्राइविंग लाइसेंस दिखाने को कहा। जिस पर पता चला कि वाहन चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस ही नहीं है। इसके बाद कुमाऊं आयुक्त ने संभागीय परिवहन विभाग को तुरंत बस सीज करने के निर्देश दे दिए। साथ ही बस संचालक को कार की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: MBPG कॉलेज में राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान हंगामा, सम्मान समारोह में सूचना नहीं मिलने को लेकर भिड़े आंदोलनकारी

More in उत्तराखण्ड

Trending News