Connect with us

उत्तराखण्ड

छात्र संघ चुनाव को लेकर शिक्षा मंत्री ने कहीं बड़ी बात, देखें वीडियो

देहरादून। प्रदेश में इन दिनों राजकीय महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्र पूरी तैयारी में जुटे हैं लेकिन अब तक सरकार द्वारा छात्र संघ चुनाव कराए जाने को लेकर कोई फैसला न किए जाने पर छात्रों में असमंजस है और कई छात्र संगठन सरकार से चुनाव कराए जाने की मांग भी कर चुके हैं ऐसे में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने स्पष्ट कर दिया है कि इस स्थिति में चुनाव होंगे कि नहीं।

शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने कहा है कि उत्तराखंड में पिछले 3 साल से छात्र संघ चुनाव नहीं हुए हैं, ऐसे में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने साफ कहा की सरकार छात्र संघ चुनावों के खिलाफ नहीं हैं उनके अनुसार जैसे ही 100 प्रतिशत एडमिशन हो जाएंगे, वैसे ही चुनाव करा दिए जाएंगे। उनके अनुसार कुलपतियों को निर्देश दिए गए हैं। वो जल्द ही इसको लेकर फैसला लें लेंगे।

More in उत्तराखण्ड

Trending News