Connect with us

कुमाऊँ

धामी की ऐतिहासिक जीत पर आशा फैसिलिटीटेटरों ने दी बधाई

चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भारी मतों से विजयी होने पर उत्तराखंड आशा कार्यकर्ती एवं आशा फैसिलिटेटर की प्रदेश महामंत्री श्रीमती रेनू नेगी ने चंपावत की समस्त जनता का आभार व्यक्त किया और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी।
रेनू नेगी ने कहा अब प्रदेश के आशा कार्यकर्ती, फैसिलिटेटरों के हित में जरूर कार्य होंगे। उन्होंने कहा धामी सरकार ने छह माह के पिछले कार्यकाल में उत्तराखंड की मातृ शक्ति के लिए जो निर्णायक कार्य किए हैं उससे महिलाओं में उनकी छवि बेहतरीन हुई है। नतीजन चंपावत उपचुनाव में वह ऐतिहासिक वोटों से जीते हैं। मुख्यमंत्री बनने से आशा एवं आशा फैसिलिटेटर में एक नई उम्मीद जग आयी है। शासन प्रशासन में रुके हुए कार्य अब उनके हक में अवश्य होंगे। साथ ही उनका सार्थक हल भी निकलेगा यही उम्मीद उन्होंने जताई है।

इधर आंगनबाड़ी प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक विजय पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने
कहा कि राज्य के सर्वागीण विकास के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अगले पांच साल तक बेहतरीन कार्य करेंगे।

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News