Connect with us

कुमाऊँ

बीच बाजार में हुए यूपी बस के ब्रेक फेल, मचा हड़कंप

हल्द्वानी यहां बीच बाजार में उस समय हड़कंप मच गया, जब मंगल पड़ाव में शहर के बीचो बीच यूपी रोडवेज की बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। होली के चलते बाजार में भारी भीड़ के समय अचानक बस के ब्रेक फेल हो जाने से अफरा-तफरी मच गई। बस ने इस दौरान दो कारों को टक्कर मार दी, लेकिन गनीमत यह रही कि किसी को ज्यादा चोट नहीं आई।

बस के ब्रेक फेल होने की वजह से नैनीताल रोड पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह यातायात सुचारू करवाया। करीब आधे घंटे से अधिक रूट डायवर्ट कर किसी तरह जाम खुलवाया गया, होली के त्यौहार के मद्देनजर लगी भीड़ में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in कुमाऊँ

Trending News