Connect with us

कुमाऊँ

पांचवी सुमित मेहरोत्रा स्मृति अखिल भारतीय सेवन-ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता प्रारंभ

नैनीताल। डीएसए मैदान में आज से पांचवी सुमित मेहरोत्रा स्मृति अखिल भारतीय 7-ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन आरम्भ हो गया है। मुख्य अतिथि उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति शरद शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि शिखर समूह के अध्यक्ष मनोज जोशी की मौजूदगी में प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया गया।
प्रतियोगिता में देश के 11 राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के नॉक आउट दौर में उद्घाटन मुकाबला महाराष्ट्र एवं नैनीताल की गैलेक्सी टीमों के बीच खेला गया, जिसे नैनीताल ने 3-1 के अंतर से जीत लिया। वहीं दूसरा मैच फनटूस नैनीताल ने तेलंगाना से 1-0 के अंतर से जीता। इसी तरह तीसरे मैच में अयारपाटा नैनीताल ने राजस्थान को 3-2 से, चौथे मैच में किलर्स नैनीताल से अल्मोड़ा को पेनाल्टी शूट आउट में 3-2 से, पांचवे मैच में रामनगर ने कोलकाता की टीम को 4-0 से, छठे मैच में हल्द्वानी की शिवा स्पोर्ट्स ने नैनीताल की शेरवुड रेंजर्स को 2-0 से और सातवें मैच में शीला माउंट नैनीताल ने रुद्रपुर को 2-1 हराया। रवींद्र बिष्ट, भगवत मेर, अजीत, भानु पांडे, धीरज पांडे, हेमंत बिष्ट व अनुज साह ने रेफरी के रूप में योगदान दिया।

यह भी पढ़ें -  जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News