Connect with us

दिल्ली

दिल्ली पुलिस स्टेशन में लगी आग, दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

दिल्ली के पुलिस स्टेशन में भीषण अग्निकांड हो गया। जिससे अफरातफरी मच गई। वही इसकी सूचना फायर टीम को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।पुलिस स्टेशन में रिकॉर्ड रूम से लेकर अलमारी, बैरिक समेत कई सामान जलकर राख हो गए। गनीमत यह रही है कि इस घटना में किसी के जानमाल को नुकसान नहीं पहुंचा।दमकल विभाग के अनुसार, दिल्ली के कश्मीरी गेट मेट्रो पुलिस स्टेशन में आग लगने की सूचना शुक्रवार देर रात 12.45 बजे के आसपास मिली। इसके बाद फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों को घटनास्थल पर रवाना किया गया, जिसने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह से बुझा दिया। हालांकि, अभीतक आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Weather: आज उत्तराखंड में भारी बारिश,18 जुलाई तक तेज बौछारें, अलर्ट जारी

More in दिल्ली

Trending News