Connect with us

कुमाऊँ

प्रेमिका के खातिर गटका जहर, मौत

हल्द्वानी। प्रेमिका के खातिर पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष ने प्रेमिका के घर जाकर जहर गटक लिया जिससे उसकी मौत हो गई । पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मामला मुखानी थाने का बताया जा रहा है।
पूर्व छात्र महासंघ के उपाध्यक्ष रहे सुंदर आर्य ने अपनी प्रेमिका के लामाचौड़ स्थित घर में जाकर जहर गटक लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक ढोलीगांव का रहने वाला था। इन दिनों पीली कोठी में किराए के मकान में रहता था ।जानकारी के मुताबिक यह भी पता चला है कि सुंदर आर्य का जिस लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसकी शादी कहीं और तय हो गई थी किस वजह से वह गुस्से में आकर प्रेमिका के घर पहुंचा और इस तरह आत्मघाती कदम उठा लिया। फिलहाल मुखानी पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है और सुंदर के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News