Connect with us

उत्तराखण्ड

पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरू ने कहा हैड़ाखान,खनस्यूं,पतलोट मार्ग के लिए होगा बड़ा आंदोलन……

शंकर फुलारा – संवाददाता

हल्द्वानी। आज हल्द्वानी में काठगोदाम हैड़ाखान,खनस्यूं, पतलोट मोटर मार्ग के एक साल बाद भी नहीं बनाए जाने पर जनप्रतिनिधियों ने प्रेस वार्ता कर अधिकारियों और सरकार पर आरोप लगाए है। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरु ने कहा अधिकारियों और नेताओं ने सिर्फ इस मार्ग को निरीक्षण के लिए पिकनिक स्पॉट बनाया है।

पूर्व दर्जा राज्य मंत्री पनेरु ने आरोप लगाया कि स्थानीय सांसद, विधायक ने क्षेत्र की समस्याओं से पूरी तरह मुँह मोड़ लिया है। यही कारण है कि सैकड़ों गांवों को जोड़ने वाला यह मार्ग एक साल बाद भी नहीं खुल पाया है।

केवल वैकल्पिक मार्ग के भरोसे यहां की जनता निर्भर है और वह भी बरसात में ज्यादातर बंद ही रहता है। पनेरु ने कहा जनता की समस्या हल करने के लिए जेल जाने पर भी पीछे नहीं हटूंगा।

उन्होंने कहा की शासन प्रशासन को 15 दिन का समय दिया है अगर 15 दिनों में सड़क सही नहीं होगी तो वह जिलाधिकारी, कुमाऊँ कमिश्नर के ऑफिस में घेराबंदी करेंगे। अन्य प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि जल्द सड़क नहीं बनाई गई तो एक व्यापक जन आंदोलन भीमताल के ग्रामीणों द्वारा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  पूर्व कैबिनेट मंत्री Hira Singh Bisht का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

More in उत्तराखण्ड

Trending News