Connect with us

उत्तराखण्ड

एक ही परिवार की तीन महिलाओ समेत चार को कार ने कुचला, मौके पर ही मौत

खटीमा। टनकपुर रोड में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। एक कार ने दो स्कूटी पर सवार तीन महिलाओं समेत चार लोगों को कुचल दिया। मृतक एक ही परिवार के थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार चकरपुर-बनबसा जंगल के बीच जुरिया नाले के पास कार ने दोनों स्कूटी टक्कर को जोरदार टक्कर मारी। जिससे दो महिलाएं सड़क किनारे झाड़ी में जा गिरी। हादसे में गोयल कालोनी मुडेली निवासी नेम बहादुर चंद उनकी पत्नी धाना देवी उर्फ सरस्वती देवी बहू नर्मदा भाई की पत्नी कल्पना चंद की मौत हो गई।

बताया जाता है कि सभी दो स्कूटी पर सवार होकर रिश्तेदारी में महेंद्र नगर नेपाल गए थे। दोपहर में वापस लौटते समय हादसा हो गया। घटना के बाद कार चालक मौके से भाग निकला।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।

Ad
यह भी पढ़ें -  International Yoga Day 2026: एकजुट हुआ देश!, PM Modi समेत राज्यों के नेताओं ने किया योगाभ्यास

More in उत्तराखण्ड

Trending News