Connect with us

उत्तराखण्ड

चार्जिंग के दौरान चार मंजिला बिल्डिंग में लगी आग , तीन की मौत ,10 घायल

अब दिल्ली में एक और अग्निकांड का मामला सामने आया है। यहां भीषण आग लगने से 3 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली के कृष्णा नगर में एक घर में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हैं।

जानकारी के मुताबिक, कृष्णा नगर की जिस चार मंजिला बिल्डिंग में आग लगी, उसके बेसमेंट में 11 बाइकें खड़ी थीं और आग बाइकों में ही लगी थी, जो पहली मंजिल पर पहुंची और फिर ऊपरी मंजिल को भी अपनी जद में ले लिया। जिससे घुटन होने की वजह से तीन लोगों की मौत हो गई। यह घटना देर रात कृष्णा नगर में बैंक ऑफ इंडिया के पास एक नंबर गली में छाछी बिल्डिंग में हुई है। फिलहाल फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्हें पहली मंजिल पर एक जला हुआ शव मिला और 12 लोगों का ऊपरी मंजिल से रेस्क्यू किया गया। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार देर रात दिल्ली के चाइल्ड केयर यूनिट में भीषण आग लगी थी, जिसमें 12 बच्चों का रेस्क्यू कर लिया गया था, उनमें से सात बच्चों की इलाज के दौरान मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें -  फाइनल वोटर लिस्ट पर उठे सवाल, EC के नए निर्देश से बढ़ी हलचल

More in उत्तराखण्ड

Trending News