Connect with us

उत्तराखण्ड

कालाढूंगी मार्ग पर कार व पिकप की भिंडत, चार युवक घायल

नैनीताल । कालाढुंगी मार्ग में घटगढ़ के पास एक पिकप ने नैनीताल की ओर आ रही कार को टक्कर मार दी ।जिससे नैनीताल के चार युवक घायल हो गए। घायलों का बी डी पांडे अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया है। घटना की सूचना मल्लीताल कोतवाली में दी गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 नवम्बर को नैनीताल निवासी प्रबल गंगोला व प्रवीर गंगोला पुत्र मनोज गंगोला अपने दो साथियों अधिराज तड़ागी व आरुष कांडपाल के साथ रामनगर में एक विवाह समारोह में शामिल होकर कार संख्या यू के04एसी 6500 से नैनीताल की ओर आ रहे थे । घटगढ़ के पास नैनीताल से जा रही पिकप संख्या यू के 04 सी ए 3239 ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद पिकप चालक गाली गलौज करते हुए मौके से फरार हो गया। इस टक्कर में चारों युवक चोटिल हो गए। जिनका उपचार किया जा रहा है।घटना की सूचना मल्लीताल कोतवाली में दे दी गई है। घायल युवक नैनीताल के प्रतिष्ठित परिवारों से हैं । प्रबल गंगोला व प्रवीर गंगोला की मां कविता गंगोला भाजपा महिला मोर्चा नैनीताल की अध्यक्ष हैं।

Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में Electric Vehicle Policy हुई फाइनल, खरीद पर मिलेगी बड़ी छूट और ये फायदे भी

More in उत्तराखण्ड

Trending News