Connect with us

कुमाऊँ

पत्थर से कुचलकर ग्राम प्रधान के भतीजे की कर दी निर्मम हत्या

नैनीताल। यहां भवाली नगारीगांव के तिरछाखेत में एक युवक की पत्थरों से कूचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। इससे गांव में सनसनी फैल गई है। बता दें कि मृतक का शव बीच सड़क पर नग्नावस्था में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक के शरीर पर रगड़ के निशान है। आशंका जताई जा रही है कि वारदात के दौरान मृतक ने जान बचाने के लिए हत्यारों के साथ संघर्ष किया होगा। सुबह गांव वालों ने उसका शव नग्न अवस्था में पड़ा देखा। इससे गांव में दहशत फैल गई। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार तिरछाखेत में देर रात नवीन चंद्र (45) पुत्र स्व राम लाल आर्य का शव गांव के पास ही रास्ते में पड़ा मिला। मृतक ग्राम प्रधान के ही ताऊ का लड़का बताया जा रहा है जिसके शरीर पर रगड़ के निशान हैं और मुंह पत्थरों से बुरी तरह कुचला हुआ है। मुंह लहूलुहान मिला। शव के पास ही मृतक के कपड़े मिले। सुबह ग्रामीणों ने शव देखा को सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। जिसने घटना स्थल से सुबूत जुटाए गए। पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News