Connect with us

कुमाऊँ

गुमशुदा युवती की लाश मिलने से सनसनी,पुलिस कर रही मामले की जांच

हल्द्वानी। यहां एक गुमशुदा युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर जंगल में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा इंदिरा नगर की रहने वाली युवती विगत दो-तीन दिन पहले से गुमशुदा थी, परिजनों ने युवती की गुमशुदगी की सूचना थाना बनभूलपुरा में दी थी। पुलिस सूचना के आधार पर युवती की तलाश में लगी हुई थी। विगत रात्रि थाना बनभूलपुरा पुलिस ने गुमशुदा युवती की लाश थाना बनभूलपुरा की इंदिरा नगर चैक पोस्ट के सामने जंगल से बरामद की है। सूचना मिलने पर एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी, एसपी सिटी जगदीश चंद्र, सीओ शांतनु पराशर, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा प्रमोद पाठक व फोरेंसिक टीम दल बल के साथ मौके पर मौजूद है। वही इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रीति प्रियदर्शनी के द्वारा बताया गया कि एक नाबालिग युवती की गुमशुदगी थाना बनभूलपुरा में दर्ज की गई थी, जिसका शव आज इंदिरा नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास से बरामद हुआ है। पुलिस टीम मामले की जांच पड़ताल में कर रही है।

यह भी पढ़ें -  सड़क किनारे मिला युवक का शव, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News