Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी विधायक हृदयेश ने 56 लाख की योजनाओं का किया लोकार्पण

हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने 56 लाख लागत की 3 महत्वपूर्ण योजनाओं का लोकार्पण किया। जिला खनिज फाउंडेशन एवं विधायक निधि पूर्ण 3 योजनाओं का विधायक सुमित हृदयेश ने आज लोकार्पण किया।हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड-10 और वार्ड-50 में 56 लाख की लागत से 3 सीसी मार्गो का लोकार्पण किया गया।

वार्ड-10 के नवाबी रोड खोलिया कंपाउंड और कलावती कॉलोनी में सी सी संपर्क मार्ग तथा वार्ड-50 मे गणेश विहार फेज 2 में सी सी मार्ग का लोकार्पण विधायक सुमित हृदयेश जी द्वारा स्थानीय पार्षदों की गरिमामय उपस्थिति में किया गया। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि विकास की देवी स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश के पदचिन्हों पर चलते हुए हल्द्वानी के चहुमुखी विकास के लिए हरसंभव प्रयास जारी है। आम जनमानस के सुगम आवागमन हेतु हल्द्वानी को गड्ढा मुक्त करने की दिशा में विधायक निधि से जितना संभव हो, लगातार कार्य किया जा रहा है।

लोकार्पण कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल छिमवाल, पार्षद अनुराधा नेगी, पार्षद नीमा भट्ट, जगमोहन चिलवाल, तारा चंद्र गुरुरानी, एन. बी. गुणवंत, हरेंद्र बोरा, डी.के. पंत, नेत्र बल्लभ जोशी, खीम सिंह चौहान, अजय साह, हेम जोशी, महेन्द्र कुमार, सौरभ भट्ट, संदीप भैसोड़ा, हृदयेश शर्मा, देवेंद्र नेगी, सुदर्शन परमार, योगेश कांडपाल, गोपाल गंगोला आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में मॉक ड्रिल शुरू, CM Dhami कर रहे मॉनिटरिंग
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News