Connect with us

उत्तराखण्ड

शेेरनाला उफान पर, हल्द्वानी- सितारगंज मार्ग बंद

हल्द्वानी।अत्यधिक बारिश होने से जहां गौला नदी का जल स्तर बढ़ आया है वहीं हल्द्वानी- सितारगंज मार्ग स्थित शेरनाला उफान पर है। जिस कारण सितारगंज मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया है। जानकारी के मुताबिक अत्यधिक वर्षा के कारण शेरनाला अपने उफान पर है। इस कारण पुलिस प्रशासन ने हल्द्वानी चोरगलिया मार्ग बंद कर दिया है। शुक्रवार रात से लगातार दूसरे दिन भी भारी वर्षा के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोग अपने-अपने घरों में दुबके पड़े हैं। कुछ कामकाजी लोग मज़बूरी बस कार्य में जा रहे हैं। कहीं-कहीं पर हल्द्वानी की सड़कें तालाब बनी हुई है ऐसे में दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। शेर नाला अपने उग्र रुप में आ गया है इस कारण प्रशासन ने हल्द्वानी चोरगलिया मार्ग बंद कर दिया है।

यह भी पढ़ें -  खड़गे की रैली के बाद कथित शुद्धिकरण मामले में पहली FIR, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

More in उत्तराखण्ड

Trending News