Connect with us

Uncategorized

पूर्व सीएम हरीश रावत के स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर किया महामृत्युंजय जप

अलमोडा।जागेश्वर धाम में आज जागेश्वर भगवान के परम भक्त हरीश चंद्र सिंह रावत पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड के स्वास्थ्य लाभ की कामना के लिऐ विधायक जागेश्वर गोविन्द सिहं कुँजवाल ने साथियों के साथ महामृत्युंजय जाप एवं रुद्राभिषेक करवाया।उन्होंने हरीश रावत के सपरिवार जल्दी स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।विदित हो कि विगत दिवस पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व उनके परिवार के सदस्य कोरोना पाजिटिव आये थे।

इस अवसर पर श्री कुंजवाल ने कहा कि हम सभी जागेश्वर धाम में ईश्वर से पूर्व मुख्यमंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूरन बिष्ट, महामंत्री हरिमोहन भट्ट,पूर्व प्रधान सतीॆश पंत,महिपाल सिंह,ललित भट्ट, तारा भट्ट,पूरन भट्ट,नवीन चंद्र भट्ट, मनोरथ भट्ट आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  देहरादून से बड़ी खबर: पति ने पत्नी को मारी गोली, पुलिस को फोन कर दी जानकारी
Continue Reading
You may also like...

More in Uncategorized

Trending News