Connect with us

कुमाऊँ

उसे युवती ने बुलाया था मिलने को, बदमाशों ने बनाया बंधक

उधम सिंह नगर जिले के नगला से खबर सामने आ रही है। यहां हनी ट्रैप का एक मामला सामने आया । जिसके बाद पुलिस ने एक नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी देते हुए उपनिरीक्षक जावेद मालिक ने बताया कि कुछ दिन पूर्व करनपुर कला फरीदपुर, जिला बरेली हाल निवासी नानकमत्ता पप्पू सिंह यादव पुत्र राधेश्याम के मोबाइल पर पांच सितंबर को एक युवती की कॉल आई थी। इसके बाद दोनों बात करने लगे। इस दौरान युवती ने युवक को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। गुरुवार को युवती ने मिलने के लिए युवक को ग्राम नंगला बुलाया।जब युवक अपने साथी के साथ नंगला पहुंचा तो वहां पहले ही बैठे छह बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया।

इसके बाद छोडऩे के एवज में 50 हजार की रंगदारी मांगी और उसकी पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाशों ने युवक के साथी को पैसे लाने के लिए घर भेजा और वापस ग्राम हरैया जंगल में पैसे लेकर आने को कहा। घर पहुंचे साथी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस के हाथ-पांव फूल गये। पुलिस टीम हरैया जंगल पहुंची, पुलिस को देख सभी आरोपी पप्पू यादव को छोडक़र फरार हो गए। पुलिस ने ग्राम बिचुवा निवासी बूटा सिंह और अन्य पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News