Connect with us

कुमाऊँ

दुर्गापाल समर्थकों में भारी आक्रोश, आवास पर उमड़ा हुजूम

लालकुआं। उत्तराखंड में कांग्रेस ने आज जैसे ही दूसरी प्रत्याशी सूची जारी की तो उम्मीदवारों की नाराजगी बढ़ गई। लालकुआं विधानसभा सीट से प्रमुख उम्मीदवार पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल का नाम सूची में न देख उनके समर्थकों में भारी जनाक्रोश पैदा हो गया। सूची में दुर्गापाल का नाम गायब होने से बौखलाये समर्थकों ने उनके आवास पहुँच कर हंगामा शुरू कर दिया है।

सैकड़ों की तादाद में दुर्गापाल समर्थकों का उनके आवास पर जमावड़ा देखा जा सकता है। सभी समर्थकों ने दुर्गापाल के पक्ष में नारेबाजी करते हुए उन्हें निर्दलीय चुनाव लड़ने को कहा है। देर रात तक समर्थकों का हुजूम यहां उमड़ा हुआ है। सभी आगे की रणनीति बनाने लग गए हैं।

-पूर्णानद पांडे

यह भी पढ़ें -  जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News