उत्तराखण्ड
यहाँ मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत
मसूरी से बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर के कैमल बैक रोड पर सीवर लाइन की खुदाई के दौरान दो मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
हादसा शनिवार रात का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सड़क पर सीवर लाइन के लिए सड़क खुदाई का काम चल रहा है। इस दौरान सड़क खोदकर दो मजदूर लाइन के बीच काम कर रहे थे। बताया जा रहा है लाइन गहरी होने के कारण ऊपर डाला गया मलबा मजदूरों के ऊपर गिर गया।
हादसे के दौरान एक मजदूर मलबे में बुरी तरह से तब गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल है। आनन-फानन में घायल श्रमिक को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लंढौर में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है दोनों मजदूर मूल रूप से नेपाल के रहने वाले हैं
![](https://parvatprerna.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-AanchalHarela.jpg)
![](https://parvatprerna.com/wp-content/uploads/2021/09/Ad-BLMAcademy-1.jpeg)
![](https://parvatprerna.com/wp-content/uploads/2023/02/ParvatPrerna_logo_250x60_1.png)