Connect with us

कुमाऊँ

यहां नव विवाहिता ने लगायी फांसी,मौत,एक वर्ष पूर्व ही किया था प्रेम विवाह

हल्दूचौड़। ग्रह कलह से तंग आकर नवविवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृतका की चार माह की बेटी है। उसने एक वर्ष पूर्व ही प्रेम विवाह किया था।
बेरीपड़ाव के हिम्मतपुर चौमवाल निवासी दीपा पत्नी मनीष कुँवर उम्र 26 वर्ष ने शुक्रवार की दोपहर को घर के पंखे में ही फांसी लगा ली। खेत से घास काटकर सब उसकी सास घर आई तो उसने दीपा के कमरे का दरवाजा बंद देखा। जिसपर उसने अपने पुत्र को फोन कर मौके पर बुलाया। जिसके बाद घर आए पति ने दीपा को नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया । जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

सूचना मिलने पर हल्दूचौड़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। जिन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच प्रारंभ कर दी है। दीपा व मनीष ने एक वर्ष पूर्व ही प्रेम विवाह किया था। उनकी एक चार महीनेे की पुत्री हर्षिता है। मृतिका का मायका उसके ससुराल के पड़ोस वाले गांव खड़कपुर में है। नवविवाहिता की मौत पर उसके मायके वालों ने ससुरालियों पर कई संगीन आरोप लगाए हैं जिस पर पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है।

More in कुमाऊँ

Trending News