Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां गरीब दलित नबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

अल्मोड़ा जिले के ताड़ीखेत विकास खंड के एक ग्रामीण क्षेत्र से गरीब दलित नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किए जाने का प्रकरण प्रकाश में आया है। दलित नाबालिग बालिका के पिता ने उसकी बेटी के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने की तहरीर पटवारी चौकी में दी है। राजस्व पुलिस ने युवक के खिलाफ पॉक्सो, एससीएसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। राजस्व पुलिस के अनुसार नाबालिग के पिता ने पटवारी चौकी में आकर 29 जून को तहरीर दी थी। उन्होंने तहरीर देते हुए कहा था उसकी नाबालिग बेटी 28 जून को खेत में काम कर रही थी। इस दौरान एक युवक वहां आया और उनकी बेटी को बहला फुसला कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी नाबालिग ने घर में आकर अपने परिजनों को दी। बताया कि आरोपी युवक ताड़ीखेत के पौड़ा कोठार गांव निवासी है। मामले को गंभीरता को देखते हुए तुरंत राजस्व पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और आरोपी की तलाश में जुट गई। मामले की जांच कर रहे नायब तहसीलदार हेमंत माहरा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो, एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। राजस्व पुलिस की टीम ने इसे सभी संभावित क्षेत्रों में खोजा। जिसके बाद कोटगांव से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। न्यायालय में पेश कर उसे सलाखों के पीछे जेल भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  दो जवान लापता हुए, अब जंगल में मिले शव! सिर और पीठ पर गोली के निशान, हथियार भी गायब

More in उत्तराखण्ड

Trending News