Connect with us

उत्तराखण्ड

पहले दिन होली खेली, फिर दे दी जान

रुद्रपुर । एक दिन पहले होली खेलने के बाद युवक ने कमरे में फंदे पर लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टिया माना गया युवक ने आत्महत्या की है। मिली जानकारी के अनुसार, शिशुपाल प्रजापति (26) अपनी पत्नी, माता-पिता और भाईयो के साथ मुखर्जी नगर ट्रांजिट कैंप में रहता था। सोमवार को उसने परिजनों के साथ होली का त्योहार मनाया।

शाम पांच बजे वह अपने कमरे में चला गया। जब वह काफी देर बाद भी कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजन कमरे के पास पहुंचे और आवाज लगाई। जब किसी भी तरह की कोई हरकत नहीं हुई तो उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। कमरे में पंखे की कुंडी से शिशुपाल का शव लटका हुआ था।आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया । एसएचओ भारत सिंह ने बताया कि मृतक एक कंपनी में काम करता था। पुलिस आत्महत्या के वजह का पता लगाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  रामायण’ 300 करोड़ के पार, 5वें दिन की ऐतिहासिक कमाई
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News