Connect with us

उत्तराखण्ड

कनाडा में टीचर पत्नी की पति ने की चाकू मारकर हत्या

बाजपुर। कनाडा के सरी में रह रही बाजपुर निवासी एनआरआई महिला की उसके पति ने चाकू मारकर हत्या कर दी। कनाडा पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों के भी वारदात में शामिल होने का आरोप लगाते हुए कनाडा पुलिस से सभी आरोपियों को गिरफ्तारी करने की मांग की है।

थाना केलाखेड़ा क्षेत्र के ग्राम गुमसानी निवासी जसबीर सिंह की पुत्री हरप्रीत कौर (40) कनाडा के सरी में अपने पति रुद्रपुर के मूल निवासी नविंदर सिंह के साथ रहती थी। हरप्रीत कौर ब्रिटिश कोलंबिया यूनिवर्सिटी में टीचर थी ।

केलाखेड़ा निवासी उनके भाई धनवंत सिंह बाजवा ने आरोप लगाया कि आठ दिसंबर को हरप्रीत की उसके पति ने हत्या कर दी। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने धनवंत को बताया कि वारदात कनाडा में हुई है, तो कार्रवाई भी वहीं होगी।

Ad
यह भी पढ़ें -  कैबिनेट बैठक में 12 अहम फैसले, उपनल कर्मियों और शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News