Connect with us

Uncategorized

IMD ने जारी किया इन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने के आसार हैं. मौसम वैज्ञानिकों ने प्रदेश के अधिकांश जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है.


मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के मुताबिक आज राजधानी देहरादून, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और भारी बारिश होने की संभावना है. जिसे देखते हुए इन जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. जबकि ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में मौसम सामान्य रहेगा

Ad
यह भी पढ़ें -  22 जून को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम, एक क्लिक में पढ़ें IMD का पूर्वानुमान

More in Uncategorized

Trending News